पीरटांड: पीरटांड प्रखंड के पलमा निवासी सुनील मण्डल अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को झामुमो ज्वाइन कर लिया।
पीरटांड प्रखंड के पलमा निवासी सुनील मण्डल अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को झामुमो ज्वाइन कर लिया। सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने इनका अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने सभी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का अंग वस्त्र दिया और सभी को विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। बताया गया कि यह विधायक के कार्यों से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं।