छतरपुर में अतिशय क्षेत्र डेरा पहाड़ी में आज 07 दिसम्बर दोपहर करीब 5:00 बजे जैन गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परम पूज्य आचार्य दयासागर जी महाराज की पावन उपस्थिति रही, जिनके आशीर्वाद से सम्मान समारोह संपन्न हुआ।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अदिति जैन तथा सिविल जज पद पर चयनित मानसी जैन का समाज की ओर से शॉल, श्रीफल सम्मान किया।