छिबरामऊ: खोजीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल, कराया गया भर्ती
छिबरामऊ के सौरिख का रोड स्थित खोजीपुर गाव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक सवार पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों पति-पत्नी को बुधवार की दोपहर 3:35 पर प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार नियंत्रण जारी है।