कोटकासिम: कोटकासिम में रामलीला का मंचन, राम, सीता और लक्ष्मण के वन गमन की प्रस्तुति से दर्शकों की आंखें हुईं नम
Kotkasim, Alwar | Sep 24, 2025 कोटकासिम में खुले मैदान में दिन के समय आयोजित की जा रही रामलीला में बुधवार को राम वन गमन का मंचन किया गया।मंचन की शुरुआत बुधवार शाम 4:00 बजे राजा दशरथ द्वारा राम के राज्यभिषेक की घोषणा से हुई। मंथरा ने कुटिल बुद्धि से रानी कैकई को बहकाया, कैकई ने राजा दशरथ से दो वर मांगे। एक भरत का राज तिलक और दूसरा राम को 14 वर्षों का वनवास।