गढ़वा: गढ़वा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
Garhwa, Garhwa | Aug 27, 2025 गढ़वा बंशीधर नगर फोर लेन पर लापो गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के गरनाहा गांव निवासी ननहक कुमार राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ननहक कुमार अपने घर से लापो होते हुए मेड़ना गांव क