गढ़वा: कांडी के हेठार समेत गढ़वा में अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, धीरज दुबे ने मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों का दर्द बताया
Garhwa, Garhwa | Aug 27, 2025 गढ़वा जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से किसानों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। मक्का, दलहन और धान की फसलें चौपट हो गईं, खेतों में पानी भरने से मवेशियों के चारे तक की किल्लत है। खासकर कांडी प्रखंड के हेठार इलाके में बाढ़ से कई गांव डूब गए और धान की पूरी फसल नष्ट हो गई। इसी हालात को लेकर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे झामुमो मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे