मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदी हार बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की मौत, दूसरा रेफर
सोमवार की रात 11:30 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी 18 वर्षीय सनी साहनी अपने साथी राजगढ़ बाजार निवासी 17 वर्षीय अमन केसरी के साथ बाइक से नदी हार बाजार दोस्तों की पार्टी में जा रहा था। नदी हार बाजार के ब्रेकर पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरो ने सनी साहनी को मृत्यु घोषित किया।