विश्रामपुरी क्षेत्र के ग्राम गम्हरी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया।धान से भरी एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ट्रक चढ़ाई चढ़ने के दौरान ऊपर नहीं चढ़ पाई और अचानक पीछे की ओर रिवर्स होने लगी।चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की,लेकिन ब्रेक काम नहीं किया।इसके बाद ट्रक पीछे की ओर आती हुई सड़क किनारे जंगल की तरफ बने गड्ढे में जाकर फंस गई।एक बड़ा हादसा टल गया।