सांगानेर: पानी पेच और विद्याधर नगर इलाके में लेपर्ड की दस्तक से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, सीसीटीवी में कैद
जयपुर के पानी पेच और विद्याधर नगर इलाके में लेपर्ड की दस्तक के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने लेपर्ड की सूचना शास्त्री नगर थाना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दिनभर अलग-अलग टीमों ने कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन शाम तेंदुआ नजर नहीं आया। हालांकि तेंदुआ बीती कई कॉलोनी के बाहर दिखा।