मंझनपुर: महेन्द्र गांव से बिना बताए मंदबुद्धि युवती हुई लापता, मां ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई इंसाफ की गुहार
करारी कोतवाली क्षेत्र के महेन्द्र गांव की रहने वाली सुशीला देवी पत्नी अलोपी प्रसाद दिवाकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मंदबुद्धि बेटी पुष्पा देवी 18 मई की शाम 5 बजे घर मे बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।