लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने देश में ऊर्जा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर सभी दलों के साथ चर्चा करनी चाहिए। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आखिर केंद्र सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र के संकट पर चर्चा के लिए अब तक सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई।