नेशनल हाईवे-43 पर कदमटोला के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ग्राम कोलमी निवासी रामपाल सिंह पिता बद्री सिंह (28) एवं उनका साथी दीपक कोल पिता प्यारेलाल कोल (23) निवासी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 1, किसी कार्य से कोतमा जा रहे थे। इसी दौरान कदमटोला के समीप मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 ZB 6786 अनियंत्रित होकर गिर गई।