बहेड़ी: बहेड़ी कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए आदेश
बहेड़ी कोतवाली परिसर में शनिवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ तेजवीर सिंह के साथ एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए.