विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही के पास बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे। अपाचे बाइक से जा रहा युवक पास लेते समय सामने से आ रही वेगनार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें अज्ञात बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक को तत्काल पास के अस्पताल में ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने। मिर्जापुर रेफर किया है।