गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में कोल्ड डे से जनजीवन प्रभावित, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
गया जिले में पिछले 4 दिनों से कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है।कोल्ड डे की चपेट में हैं।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने सोमवार की सुबह 9 बजे बताया कि रविवार को अधिकतम के सामान्य से 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री से कम रहने के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति है।लगातार 2 दिनों तक ऐसी स्थिति रही तो शीत दिवस घोषित कर दिया जाएगा।