आमस: हमजापुर मोड़ के पास तेज़ रफ़्तार क्रेटा कार ने यात्रियों से भरे टोटो को मारी टक्कर, 6 से अधिक घायल
आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने यात्रियों से भरे दो टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है। घायलों में रोशनगंज थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी उपेंद्र मांझी और उनकी पत्नी सुमंती देवी शामिल हैं, जिन्हें सिर में ग