नानपारा: नानपारा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई, श्रद्धांजलि अर्पित की गई, राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसडीएम ने दिलाई शपथ
नानपारा तहसील में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नानपारा मोनालिसा जौहरी ने सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और समस्त तहसील स्टाफ मौजूद रहा। एकता अखंडता बनाये रखने का संकल्प लिया गया।