भांडेर के काजीपाठा मोहल्ले में घर में घुसकर एक वृद्ध के साथ मारपीट करने के मामले में भांडेर पुलिस ने 02आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें सोमवार शाम 06 बजे जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9-10 दिसंबर की रात आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित वृद्ध के घर में घुसकर मारपीट की थी।