मेरठ: गंगानगर में शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म, तमंचा दिखाकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी
Meerut, Meerut | Mar 18, 2025 मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पास की ही रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 3 साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शादी की जिद करने पर आरोपी ने खुद को किसान नेता बताकर युवती को वीडियो कॉल कर तमंचा दिखाया और जान से मारने की धमकी दें डाली पीड़िता ने एसएसपी शिकायत की है