नागौर के किसान छात्रावास में मंगलवार को सर छोटूराम की जयंती मनाई गई । इस दौरान किसान छात्रावास के पदाधिकारियों व छात्रों ने सर छोटूराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और किसानों के हित में सर छोटूराम के योगदान को याद किया। छात्रावास के पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम 6:00 बजे यह जानकारी दी है।