ग्वालियर गिर्द: रंग पंचमी के दिन ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर से निकाला गया चल समारोह
ग्वालियर पिछले 26 सालों से परंपरागत रूप से मनाई जा रही भगवान अचलेश्वर महादेव की होली इस बार भी श्रद्धा के साथ खेली गई। भगवान अचलनाथ अपने भक्तों और मंदिरों पर होली खेलने के लिए चल समारोह के साथ निकले ।जहां भगवान अचलेश्वर महादेव ने भक्तों को अपने दर्शन दिए वहीं भक्तों ने रंग गुलाल और अबीर लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।