बालाघाट: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक नागपुर रेफर, दूसरे का ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवरा में एक अज्ञात फोर व्हीलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर नागपुर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।