मुरादाबाद: मुरादाबाद एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने आज किया वर्चुअली उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुरादाबाद एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम ने आजमगढ़ हवाई अड्डे से प्रदेश के 5 और देशभर के 14 एयरपोर्ट का आज रविवार 10 मार्च को उद्घाटन किया है। मुरादाबाद में इसका लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद भी मुरादाबाद एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।