कांके: पुंदाग के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन, 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Kanke, Ranchi | May 18, 2025 पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार शाम करीब पांच बजे अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी द्वारा लगाई गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 15 सौ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।