खरगोन में सकल जैन समाज ने 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई। इस अवसर पर श्री महावीर चैत्यालय से एक शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महावीर को स्वर्ण-रजत पालकी में विराजित किया गया था। समाज के सदस्यों ने पालकी को कंधों पर उठाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया। पालकी के आगे महिलाएं, पुरुष और युवा धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे, जो अहिंसा का संदेश दे रहे थे।