झांसी: चित्रा चौराहे पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद दद्दा की मूर्ति का हुआ अनावरण, विधायक रवि शर्मा रहे उपस्थित
Jhansi, Jhansi | Mar 1, 2024 झांसी नगर के चित्रा चौराहे पर आज हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद दादा की प्रतिमा का अनावरण सदर विधायक रवि शर्मा के साथ अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है। कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद दादा हमारे बुंदेलखंड के थे जिन्होंने खेल जगत की दुनिया में नाम रोशन किया।