झांसी: महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने मंडल रेल कार्यालय झाँसी में नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का किया उद्घाटन
Jhansi, Jhansi | Mar 1, 2024 दो दिवसीय दौरे पर पधारे महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे रविन्द्र गोयल ने गुरुवार को मंडल रेल कार्यालय में नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया था। महाप्रबंधक ने मंडल नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया था। महाप्रबंधक ने झाँसी मंडल के सभी शाखा अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की और मंडल में चल रहे विकास परियोजनाओं और कार्यों की समीक्षा की थी।