झांसी: सीपरी बाजार में नाबालिग के साथ की गई पिटाई व छुलवाए गए पैर, एसपी सिटी ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Mar 1, 2024 सीपरी बाजार में एक नाबालिग के साथ मारपीट व पैर छुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि किस तरह से नाबालिग को दूसरा लड़का थप्पड़ मार रहा है व जबरन पैर छुलवा रहा है। वहीं आज SP सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आपस में दोस्त हैं व पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। इस मामले में NCR दर्ज कर लिया है।