झांसी: जल शक्ति मंत्री ने परीक्षा बांध परिसर में सिंचाई विभाग की परियोजनाओं का किया लोकापण और शिलान्यास
Jhansi, Jhansi | Mar 1, 2024 गुरुवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परीक्षा बांध से सिंचाई, जल संसाधन विभाग की 34 परियोजनाओं का लोकापण एवं 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। परियोजनाओं के माध्यम से 283033 कृषक लाभान्वित होंगे। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानो में खुशहाली आएगी और पलायन रुकेगा एवं कृषि क्षेत्र विकसित होगा।