गोरखपुर के उनवल में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उनवल पुलिस चौकी से 20 मीटर पश्चिम नवल्स विद्यालय के मोड़ पर हुई। खजनी थाना क्षेत्र के रतसही गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश अपनी बाइक (UP 53 EV 4844) से खजनी से दीपावली का सामान लेकर आ रहे थे।