नीम का थाना: घर में घुसकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट एवं हत्या का प्रयास करने का आरोपी पाटन पुलिस ने किया गिरफ्तार बल्लूपुरा की घटना
नीमकाथाना पाटन थानातंर्गत ग्राम बल्लूपुरा में 22 मार्च को घर में घुसकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट एवं हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी नेकी राम ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 22 मार्च की है जिसका प्रकरण महिला के वृद्ध पति ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा दर्ज करवाया गया था । पाटन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है