मांडर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष का स्वागत पूरे हर्षो-उल्लास और उमंग के साथ किया गया। नए साल के अवसर पर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिरों और चर्चों में लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। युवाओं और बच्चों में नए साल को लेकर विशेष उत्साह रहा वहीं दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया...