प्रदेश सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत नगरीय निकायों में वेस्ट टू वेल्थ पार्क विकसित किए जाने की कड़ी में चूरू जिलामुख्यालय स्थित शांति नगर कॉलोनी में प्रस्तावित वेस्ट टू वेल्थ पार्क का रविवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। करीब 49.98 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस पार्क का भूमि पूजन पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण मौजूद रहे।