बारा: नीबी गांव के पास ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर डंफर से टकराया, ट्रैक्टर का चालक घायल हुआ
Bara, Allahabad | Oct 18, 2024 घटना प्रयागराज के यमुनानगर बारा थाना क्षेत्र के नीबी गांव के पास का है,जहां पर आज शुक्रवार को ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर डंफ़र से जा टकराया,गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई,हालांकि हादसे में ट्रैक्टर का चालक घायल हुआ है, जबकि डंफर से टकराकर ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हुआ है,स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था जो कि हादसे का कारण बना है।