बेल्थरा रोड: पोस्टमार्टम के बाद गोविंदपुर गांव पहुंचा मृतक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
बेल्थरारोड क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी सेल्समैन बंधु यादव की गला रेतकर हत्या के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की शाम 7 बजे के आसपास गांव में पहुंचे शव को देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे, जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले बंधु यादव सैदपुर (गाजीपुर) स