राठ कस्बे फरसौलियाना इलाके की निवासी एक महिला ने अपने पति पर तथ्य छुपा कर एवं हैसियत की गलत जानकारी देकर कूट रचित तरीके से उसके साथ विवाह करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।