अररिया-फारबिसगंज मुख्य मार्ग पर हरियाबाड़ा के समीप मंगलवार को 10 बजे के करीब अररिया के आपदा एडीएम की सरकारी चार पहिया वाहन सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया।