सिवनी: सिवनी के जम्बो सीताफल की बढ़ी पहचान, किसानों ने कलेक्टर से मिलकर पल्प उत्पादन की तैयारियों पर की चर्चा
Seoni, Seoni | Sep 16, 2025 सिवनी जम्बो सीताफल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के कृषको ने मंगलवार को कलेक्टर संस्कृति जैन से मुलाकात कर जिले की पहचान जम्बो सीताफल प्रदान किया। उन्होंने बताया कि एफपीओ से 200 से अधिक किसान जुड़े हैं और प्राकृतिक तरीके से उत्पादन कर रहे हैं। देश-प्रदेश में इसकी बढ़ती मांग के बीच अब पल्प उत्पादन की योजना पर भी काम हो रहा है।