कानपुर: कानपुर में ठिठुरन भरी ठंड में गरीब बेसहारा लोगों के लिए राहत बना रैन बसेरा, रैन बसेरों के बाहर अलाव की भी व्यवस्था
शीतलहर और बढ़ती ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर निराश्रितों के लिए रैन बसेरे राहत का ठिकाना बनकर सामने आए हैं। कानपुर में ठंड बढ़ने के साथ रैन बसेरों में ठहरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते पांच दिनों में ही 2707 गरीब बेसहारा लोगों ने रैन बसेरों में सुरक्षित आश्रय लिया।