थलीसैंण: जैंती डांग गांव में बादल फटने से खेतों को पहुंचा भारी नुकसान, घरों के अंदर घुसा मालवा
विकासखंड थलीसैंण की चौथान पट्टी के जैंती डांग गांव में बादल फटने की घटना की जानकारी मिली है। ग्रामीण बलवीर जैंतवाल से मिली जानकारी के अनुसार अतिवृष्ट के कारण ग्रामीण क्षेत्र में खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं केई घरों के अंदर मालवा भर गया है। बताया कि इसके साथ ही क्षेत्र की छोटी पुलिया पानी में बह गई है। वहीं संकेश्वर मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है।