कोल: थाना सासनीगेट क्षेत्र में पिछले कई दिनों से धोखे से ATM बदलकर रुपए निकाल कर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jul 11, 2024 एटीएम से रुपए निकालने वाले लोगों के धोखे से एटीएम बदलकर एक युवक रुपए निकाल कर ले जाता था। क्षेत्र में कई दिनों से युवक इस कृत्य को अंजाम दे रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस के द्वारा उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और युवक को संगीन धाराओं में कार्रवाई करते हुए 2:00 बजे जेल भेजा है।