लोहागर्ल स्थित सूर्य मठ मंदिर में ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के अनुसार लोहार्गल मठ मंदिर के महंत अवधेशाचार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में सूर्य उपासना सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।