ऑनलाइन निवेश के नाम पर 21 लाख की ठगी! साइबर थाना पुलिस ने दो शातिर ठगों को किया गिरफ्तार उत्तर पश्चिमी ज़िला के साइबर थाने की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर लोगों से लुभावने रिटर्न का वादा कर 21 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।