महेंद्रगढ़: सेना में अग्निवीर भर्ती को बंद करके स्थाई भर्ती करवाने के लिए सामाजिक संगठनों ने एसडीएम हर्षित कुमार को सौंपा ज्ञापन
सामाजिक संगठनों ने एक लिखित ज्ञापन प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हर्षित कुमार को सौपा। दिए गए ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि हमारे देश में 1947 से सभी सेनाओं में स्थाई भर्ती हो रही थी, जब से वर्ष 2022 से अग्निवीर भर्ती शुरू की है जबसे युवाओं ने मेहनत करनी बंद कर दी है क्योंकि 4 साल के लिए नौकरी करके फिर वापिस अपने घर परिवार में आ जाते हैं