जौनपुर: बेलांव दोहरे हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मिली बरी
जौनपुर जिले के केराकत तहसील अंतर्गत बेलांव गांव में वर्ष 2010 में हुए चर्चित संजय निषाद और नंदलाल निषाद हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। गुरुवार की दोपहर लगभग ढाई बजे एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपियों को बरी कर दिया