शालीमार बाग पुलिस की कार्रवाई, गांजा सप्लायर गिरफ्तार दिल्ली के शालीमार बाग थाना पुलिस ने स्थानीय सूचना के आधार पर एक सुनियोजित छापेमारी में एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.264 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कई वर्षों से मांग पर नशे की सप्लाई कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।