लाडपुरा: कोटा संभाग में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में 200 मिमी बारिश की चेतावनी
Ladpura, Kota | Jul 27, 2025 कोटा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, बैराज के दो गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी कोटा संभाग में मानसून पूरी रफ्तार में सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने कोटा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि बारां और झालावाड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों तक संभाग के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।