बारां: अंता विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Baran, Baran | Oct 23, 2025 अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।