अरवल: घनश्याम होटल फायरिंग: चार संदिग्धों से पूछताछ, पीआर बॉन्ड पर रिहा
Arwal, Arwal | Apr 1, 2026 घनश्याम होटल के पास अंधाधुंध फायरिंग की घटना में अरवल पुलिस ने विशेष छापेमारी कर चार संदिग्धो को हिरासत में लिया। इनमें पटना के इमामगंज से दो और करपी थाना क्षेत्र से दो शामिल। सदर थाना में गहन पूछताछ से महत्वपूर्ण सुराग मिले।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि पीआर बॉन्ड पर चारों को छोड़ दिया गया है, लेकिन जांच जारी। अन्य आरोपियों की पहचान हो रही है