जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक (बाहरी) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, डबल लॉक प्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।